25 बरस में इंडिया को विकसित देश बनाने का मोदी का टारगेटः गुजरात ग्लोबल समिट में 'गारंटी' याद दिला कर बोले प्रधानमन्त्री मोदी , हम स्थिरता के अहम स्तंभ है

25 बरस में इंडिया को विकसित देश बनाने का मोदी का टारगेटः गुजरात ग्लोबल समिट में 'गारंटी' याद दिला कर बोले प्रधानमन्त्री मोदी , हम स्थिरता के अहम स्तंभ  है।

   गुजरात की राजधानी गांधीनगर में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट का आयोजन हो रहा है। पीएम मोदी ने इसमें देश के जरिए हासिल की गई आर्थिक उपलब्धियों की जानकारी भी दी।  
  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (10 जनवरी) को वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट को संबोधित करते हुए सभी को नए साल की बधाई दी. पीएम ने अगले 25 साल में भारत को विकसित देश बनाने का टारगेट रखा है।   उन्होंने कहा कि भारत की आजादी के 75 साल पूरे हुए हैं।   अब भारत अगले 25 सालों की तैयारी कर रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि हमारा मकसद है कि भारत को उसकी आजादी के 100 साल पूरा होने तक एक विकसित देश बनाया जाए।   

पीएम मोदी ने कहा कि वाइब्रेंट गुजरात समिट आर्थिक विकास और निवेश के लिए ग्लोबल प्लेटफॉर्म बन गया है. भारत और यूएई ने फूड पार्क के विकास, नवीकरणीय ऊर्जा में सहयोग और हेल्थकेयर में निवेश के लिए कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं. उन्होंने बताया कि भारत के बंदरगाह बुनियादी ढांचे के लिए यूएई की कंपनियां अरबों डॉलर के निवेश पर सहमत हुई हैं. भारत और यूएई अपने रिश्ते को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं।  
 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स