दिल्ली के वेलकम इलाके में चार मंजिला इमारत गिरी, 12 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका। 

दिल्ली के वेलकम इलाके के सीलमपुर ईदगाह रोड पर शनिवार सुबह एक चार मंजिला इमारत गिरने से अफरातफरी मच गई। यह हादसा सुबह करीब 7:05 बजे हुआ, जिसकी सूचना तुरंत फायर डिपार्टमेंट को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। अब तक मलबे से 3–4 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है, जिन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि अभी भी मलबे के नीचे करीब 12 लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

फायर डिपार्टमेंट के अनुसार, इमारत सीलमपुर की गली नंबर 5, जनता कॉलोनी में स्थित थी और करीब 30–35 गज के क्षेत्र में बनी हुई थी। यह इलाका बेहद संकरी गलियों वाला और घनी आबादी से भरा हुआ है, जिससे राहत और बचाव कार्य में काफी कठिनाई हो रही है। इमारत गिरने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है, लेकिन शुरुआती जांच में यह बात सामने आ रही है कि यह बिल्डिंग काफी पुरानी और जर्जर हालत में थी। हादसे के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से जारी है और प्रशासन यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहा है कि सभी फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। फिलहाल किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन घायलों का इलाज जारी है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स