चिराग पासवान को इंस्टाग्राम पर बम से उड़ाने की धमकी, साइबर थाना में FIR हुई दर्ज, पार्टी ने आरोपी की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की करी मांग। 

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को इंस्टाग्राम के जरिए जान से मारने और बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह धमकी एक व्यक्ति मिराज इदरीसी द्वारा भेजी गई, जिससे पार्टी और समर्थकों में चिंता का माहौल है। इसकी जानकारी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ. राजेश भट्ट ने शुक्रवार रात 10:15 बजे दी। उन्होंने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए पटना स्थित साइबर थाना में इस संबंध में लिखित एफआईआर दर्ज करा दी गई है।

प्रवक्ता ने कहा कि यह केवल एक व्यक्ति विशेष को धमकाने का मामला नहीं है, बल्कि लोकतंत्र और सार्वजनिक जीवन में सक्रिय नेताओं की सुरक्षा से जुड़ा विषय है। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच की जाए, और आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही पार्टी ने सरकार और प्रशासन से केंद्रीय मंत्री को उच्च स्तरीय सुरक्षा उपलब्ध कराने की भी मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। लोक जनशक्ति पार्टी के प्रवक्ता डॉ. राजेश भट्ट ने कहा कि चिराग पासवान को मिली धमकी सिर्फ एक जनप्रतिनिधि या लोकतंत्र पर हमला नहीं, बल्कि यह दलित नेतृत्व पर सीधा कुठाराघात है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने इस मामले को गंभीर बताते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से चिराग पासवान की सुरक्षा और मजबूत किए जाने की मांग की है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स