रामलीला समितियों को मिले मुफ्त मैदान और बिजली: सांसद खंडेलवाल ने सीएम रेखा गुप्ता को लिखा पत्र। 

दिल्ली के चांदनी चौक से बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर मांग की है कि जैसे कांवड़ और हज यात्रियों को मुफ्त में सुविधाएं दी जाती हैं, उसी तरह रामलीला समितियों को भी मैदान और बिजली मुफ्त उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि रामलीला भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है और इसका आयोजन लोगों को प्रेरणा देने वाला होता है, इसलिए इसे प्रोत्साहन मिलना चाहिए।

बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर मांग की है कि आगामी रामलीला उत्सव (22 सितंबर से 3 अक्टूबर 2025) को सुचारु रूप से आयोजित करने के लिए दिल्ली सरकार तुरंत जरूरी कदम उठाए। उन्होंने सुझाव दिया कि जिस तरह कांवड़ और हज यात्रियों को मुफ्त सुविधाएं मिलती हैं, वैसे ही रामलीला समितियों को भी मैदान और बिजली मुफ्त में उपलब्ध कराई जाए। खंडेलवाल ने बताया कि दिल्ली में करीब 500 रामलीलाएं होती हैं और 23 मई को रामलीला समितियों के साथ हुई बैठक में मैदान की समय पर उपलब्धता, सफाई, कीटनाशक छिड़काव और शुल्क माफी जैसी मांगें सामने आई हैं।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स