बारिश का दौर जारी, 19 जुलाई तक कई जिलों में भारी बारिश का खतरा।
उत्तर प्रदेश में बीते दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते मौसम सुहाना हो गया है, हालांकि कई इलाकों में जलभराव की स्थिति भी उत्पन्न हो गई है। मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक प्रदेश में बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है। 14 जुलाई को पश्चिमी और पूर्वी दोनों यूपी में बारिश का अलर्ट है। पश्चिमी यूपी में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है, जबकि पूर्वी यूपी में झमाझम बारिश के लिए येलो अलर्ट और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। 16 जुलाई को पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। मौसम विभाग ने बताया है कि बारिश का यह सिलसिला मंगलवार से अगले तीन दिन तक और तेज हो सकता है। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली है, लेकिन अगले पांच दिनों में तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील की है।
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज बारिश का अनुमान है। सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, बरेली, अयोध्या, वाराणसी समेत कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी है। वहीं, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, प्रयागराज जैसे जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। मथुरा, आगरा, झांसी जैसे जिलों में एक-दो जगहों पर बारिश के आसार हैं, लेकिन इन जिलों के लिए कोई विशेष चेतावनी नहीं दी गई है।
















































































Leave Your Message