चुन-चुनकर मुस्लिम देशों को भारत के खिलाफ खड़ा कर रहा चीन और खुद मुसलिम देशों पर केहर ढाये जा रहा है।

    
चुन-चुनकर मुस्लिम देशों को भारत के खिलाफ खड़ा कर रहा चीन और खुद मुसलिम देशों पर केहर ढाये जा रहा है।  
  
 चीन दुनिया भर के मुस्लिम देशों को भारत के खिलाफ भड़काने की कोशिश कर रहा है. इसके साथ ही उनमें से कई को शह देकर भारत के खिलाफ खड़ा कर रहा है।  भारत से विवाद के बीच मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़ू अपनी पहली राजकीय यात्रा पर चीन पहुंचे हैं. चीन समर्थक मुइज्जू हमेशा से भारत विरोधी माने जाते रहे हैं. अपने चुनाव प्रचार के दौरान मुइज़ू ने 'इंडिया आउट' का नारा दिया था. यह सब कुछ मुइज़ू चीन की शह पर रहे हैं, ऐसे में उन्हें चीन का कठपुतली भी कहा जा रहा है. हालांकि मालदीव कोई पहला मुस्लिम देश नहीं है, जो चीन के इशारों पर चल रहा है. मुसलमानों के साथ बदतर सलूक करने वाला चीन कई मुस्लिम देशों को भारत के खिलाफ खड़ा कर रहा है।   

मालदीव से पहले पाकिस्तान और मलेशिया जैसे देश भी चीन के इशारों पर चलते हैं. चीन को डर है कि भारत का वैश्विक प्रभाव उससे कही ज्यादा हो जाएगा, ऐसे में चीन दुनिया भर के मुस्लिम देशों के संबंध भारत से ख़राब करना चाहता है और खुद मुस्लिमों का हितैसी बनना चाह रहा है. लेकिन यह बात पूरी दुनिया जानती है कि चीन में मुसलमानों के साथ किस तरह का सलूक किया जाता है।  
चीन में उइगर मुसलमानों पर किस कदर अत्याचार किया जाता है. रिपोर्ट में चीन पर मानवाधिकारों के 'गंभीर उल्लंघन' का दावा किया जाता रहा है. हालांकि, चीन इन आरोपों को अक्सर खारिज करता रहा है. संयुक्त राष्ट्र की जुलाई 2023 की रिपोर्ट के अनुसार, चीन के शिनजियांग प्रांत में उइगर मुसलमानों को बुरी तरीके से प्रताड़ित किया जाता है. वहां पर मनमाने ढंग से उइगर मुस्लिमों को हिरासत में रखा जाता है, उनसे जबरन श्रम करवाया जाता है।  

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स