कराची में ‘जय श्रीराम’ की गूंज के साथ मुस्लिम कलाकारों ने किया रामायण मंचन, समाज में सौहार्द और सहिष्णुता का संदेश। 

पाकिस्तान के कराची शहर में मुस्लिम कलाकारों द्वारा रामायण का मंचन किया गया, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस नाटक को कराची आर्ट्स काउंसिल में ‘मौज’ ग्रुप ने पेश किया, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से कई दृश्य दिखाए गए। मंचन के दौरान भगवान राम, सीता, रावण और लक्ष्मण जैसे पात्रों को खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया। पाकिस्तान में जहां अक्सर हिंदू अल्पसंख्यकों की स्थिति पर सवाल उठते हैं, वहीं इस तरह की प्रस्तुति ने लोगों को सकारात्मक रूप से चौंका दिया है और समाज की बढ़ती सहिष्णुता को दिखाया है।

डायरेक्टर योहेश्वर करेरा ने कहा कि उन्हें कभी यह डर नहीं था कि रामायण के मंचन को लेकर कोई विवाद होगा। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए एक बहुत सुंदर अनुभव था और लोगों से उन्हें अच्छा समर्थन मिला। दर्शकों ने भी पूरे दिल से इस प्रस्तुति की सराहना की। कला समीक्षक ओमैर अलवी ने मंचन की सजावट, प्रकाश व्यवस्था, संगीत और कलाकारों की पोशाकों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि रामायण एक ऐसी कहानी है जो हर दिल से जुड़ती है। सीता की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री राणा काजमी ने कहा कि उन्हें इस पौराणिक कहानी को मंच पर जीवंत करने में बहुत खुशी और गर्व महसूस हुआ। उन्होंने इसे अपने जीवन का खास अनुभव बताया। यह मंचन पाकिस्तान में धार्मिक और सांस्कृतिक समझ को एक नया आयाम देता है और यह दिखाता है कि कला के माध्यम से समाज में भाईचारे और प्रेम को बढ़ावा दिया जा सकता है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स