BIGG BOSS 19 में नजर आ सकती है 'कुंडली भाग्य' की पॉपुलर जोड़ी, क्या फिर से चमकेगा 'करण-प्रीता' का प्यार?

बिग बॉस 19 जल्द ही टीवी पर शुरू होने वाला है और सलमान खान एक बार फिर से इसे होस्ट करेंगे। इस बार शो में कई नए सेलेब्स शामिल होंगे, जिनमें कुंडली भाग्य के लोकप्रिय कलाकार धीरज धूपर और श्रद्धा आर्या को मेकर्स ने अप्रोच किया है। दोनों की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया था। मेकर्स इस स्टारडम का फायदा उठाकर शो की टीआरपी बढ़ाना चाहते हैं। हालांकि, धीरज और श्रद्धा की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि मेकर्स ने उन्हें इस शो में शामिल होने के लिए मोटी रकम की पेशकश की है।

पिछले सीजन में भी ये खबर आई थी कि धीरज धूपर बिग बॉस का हिस्सा बन सकते हैं। लेकिन उनकी कुछ बड़ी मांगें थीं, जिसकी वजह से उन्हें शो में नहीं लिया गया। ना तो धीरज ने और ना ही मेकर्स ने इस बारे में कोई बात कही थी। अब फिर से धीरज के शो में आने की खबरें आ रही हैं, जिससे उनके फैंस बहुत खुश हैं। अब देखना ये होगा कि क्या इस बार धीरज सच में बिग बॉस 19 में आएंगे या फिर ये भी सिर्फ अफवाह ही साबित होगी।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स