बिग बॉस 18 फेम कशिश कपूर के घर से 7 लाख की चोरी, हाउस हेल्पर पर कराई FIR दर्ज।
टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस 18 फेम कशिश कपूर ने अपने घरेलू सहायक के खिलाफ 7 लाख रुपये चोरी के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है। 9 जुलाई 2025 को अंबोली पुलिस स्टेशन में की गई शिकायत में कशिश ने बताया कि उन्होंने यह रकम अपनी मां को देने के लिए अलमारी में रखी थी, जो बाद में गायब मिली। आरोप उनके हाउस हेल्पर सचिन कुमार चौधरी पर लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
टीवी एक्ट्रेस कशिश कपूर ने अपने हाउस हेल्पर सचिन कुमार चौधरी पर ₹7 लाख की चोरी का आरोप लगाया है। 9 जुलाई को जब कशिश ने अलमारी चेक की, तो उसमें केवल ₹2.5 लाख मिले। पूछताछ पर चौधरी ने अपनी जेब से ₹50,000 निकाले और फिर मौके से फरार हो गया। कशिश ने तुरंत बिल्डिंग सिक्योरिटी को सूचित किया और IPC की धारा 406 के तहत अंबोली पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई। इस मामले को लेकर कशिश ने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वह भावुक होकर बोलीं कि उन्होंने आरोपी पर भरोसा किया था, लेकिन उसे धोखा मिला। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ पैसों की नहीं, बल्कि विश्वास और पर्सनल स्पेस के उल्लंघन की घटना है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।
















































































Leave Your Message