भारत को मिला GE का दूसरा F404 इंजन: तेजस मार्क-1ए के युद्ध प्रदर्शन को मिलेगी नई ताकत। 

भारत को अमेरिका की जेट इंजन निर्माता कंपनी जनरल इलेक्ट्रिक (GE) से दूसरा F404-IN20 इंजन प्राप्त हुआ है, जो हल्के लड़ाकू विमान तेजस मार्क-1ए में लगाया जाएगा। यह इंजन भारतीय वायुसेना की ताकत बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा। साल 2025-26 में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) को ऐसे कुल 12 इंजन मिलने की उम्मीद है। भारत और GE के बीच 761 मिलियन डॉलर का समझौता हुआ है, जिसके तहत कंपनी मार्च 2026 से हर महीने दो इंजन सप्लाई करेगी। फिलहाल भारतीय वायुसेना ने 83 तेजस मार्क-1ए विमानों का ऑर्डर दिया है, और 97 और विमानों की खरीद का प्रस्ताव अंतिम चरण में है। यह डील भारत की रक्षा क्षमताओं को मजबूत करेगी और क्षेत्रीय सुरक्षा पर इसका सीधा असर पड़ेगा, खासकर पाकिस्तान जैसे पड़ोसी देशों पर।

भारतीय वायुसेना के पास कई तरह के फाइटर विमान हैं, जो किसी भी हमले का जवाब देने के लिए तैयार रहते हैं। हर विमान की अपनी खासियत और ताकत होती है। इन विमानों की लिस्ट में सुखोई Su-30 MKI, राफेल, तेजस, मिग-29, मिराज 2000, जगुआर और मिग-21 जैसे नाम शामिल हैं। ये सभी विमान देश की हवाई सुरक्षा को मजबूत बनाते हैं।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स