बॉलीवुड के फेवरेट कपल के घर आई खुशियाँ, नन्ही परी ने लिया जन्म — माता-पिता बने कियारा और सिद्धार्थ। 

बॉलीवुड की लोकप्रिय जोड़ी कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा माता-पिता बन गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल ने एक बेटी का स्वागत किया है। उन्होंने फरवरी 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी साझा की थी। साल 2023 में राजस्थान में शादी करने वाला यह कपल अब पेरेंटहुड के नए सफर पर है। हालांकि अब तक कियारा या सिद्धार्थ की ओर से इस खुशखबरी की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, जिससे फैंस उनकी ओर से घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह जानकारी सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी के सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सामने आई है।

'शेरशाह' फेम कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा अब माता-पिता बन गए हैं। यह खुशखबरी कपल द्वारा फरवरी 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा के कुछ महीनों बाद सामने आई है। फरवरी में दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वे छोटे-छोटे बेबी सॉक्स पकड़े नजर आए थे। इस पोस्ट के साथ कियारा ने लिखा था, "हमारे जीवन का सबसे बड़ा तोहफा, जल्द आ रहा है।" कियारा और सिद्धार्थ की लव स्टोरी फिल्म 'शेरशाह' से शुरू हुई थी, जिसमें सिद्धार्थ ने कैप्टन विक्रम बत्रा और कियारा ने डिंपल चीमा का किरदार निभाया था। इसके बाद दोनों की रियल लाइफ में भी नजदीकियां बढ़ीं। बीच में उनके ब्रेकअप की खबरें आईं, लेकिन 2023 में शाही अंदाज में शादी कर कपल ने सभी अफवाहों को गलत साबित कर दिया। वर्क फ्रंट की बात करें तो कियारा आडवाणी जल्द ही 'वॉर 2' में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ नजर आएंगी, जो 14 अगस्त 2025 को रिलीज होने वाली है। हालांकि प्रेग्नेंसी के कारण कियारा ने बाकी प्रोजेक्ट्स से दूरी बना ली थी। वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी अगली फिल्म 'परम सुंदरी' को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उनके साथ जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिका में होंगी।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स