विवाद, बैन और रिकॉर्ड तोड़ कमाई –  पाकिस्तान में सरदार जी 3 बन गई सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पंजाबी फिल्म। 

दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदार जी 3 भारत में रिलीज नहीं हुई है, लेकिन पाकिस्तान में जबरदस्त सफलता हासिल कर रही है। फिल्म ने पाकिस्तान में अब तक 31 करोड़ पाकिस्तानी रुपये की कमाई की है, जिससे यह वहां की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन पंजाबी फिल्म बन गई है। इसने कैरी ऑन जट्टा 3 का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिसने 30 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के होने के चलते भारत में इसका विरोध हो रहा है। 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद जिसमें 25 लोगों की जान गई थी, भारत में पाकिस्तानी आर्टिस्ट्स पर बैन लगा दिया गया था। इसी कारण सरदार जी 3 को भारत में रिलीज नहीं किया गया।

सरदार जी 3 में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के होने की वजह से फिल्म को लेकर काफी विवाद हुआ था। भारत में 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लगा दिया गया था। इसी वजह से फिल्म को भारत में रिलीज नहीं किया गया। फिल्म के मेकर्स ने सफाई देते हुए कहा कि हानिया की कास्टिंग पहलगाम अटैक से पहले ही हो चुकी थी और तब तक फिल्म की शूटिंग भी पूरी हो चुकी थी। इसलिए उन्होंने फिल्म को ओवरसीज (विदेशों में) रिलीज करने का फैसला किया। फिल्म को 27 जून को विदेशों में रिलीज किया गया और ट्रेलर को भी यूट्यूब पर रिलीज नहीं किया गया था। हालांकि, जहां भी ट्रेलर दिखाया गया, वहां इसे दर्शकों ने पसंद किया।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स