‘फैट टू फिट’ बने दिलीप जोशी, जानिए कैसे जेठालाल ने मात्र 45 दिनों में खुद को पूरी तरह बदल डाला।
तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के फेमस किरदार जेठालाल यानी दिलीप जोशी इन दिनों चर्चा में हैं। एक ओर जहां वो कुछ समय से शो में नजर नहीं आ रहे थे, वहीं अब मेकर्स ने साफ कर दिया है कि जेठालाल शो छोड़ नहीं रहे, बल्कि जल्द वापसी करेंगे। इसी बीच दिलीप जोशी की फिटनेस को लेकर भी लोग हैरान हैं। एक्टर ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्होंने 16 किलो वजन कम किया है। उनकी इस जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन ने फैंस को चौंका दिया है और अब हर कोई जानना चाहता है कि उन्होंने ऐसा कैसे किया।
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी ने 16 किलो वजन घटाकर सबको चौंका दिया है। हमेशा चबी लुक में दिखने वाले दिलीप अब अपनी फिटनेस जर्नी को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने सिर्फ 45 दिनों में बिना जिम या सख्त डाइट के 16 किलो वजन कम किया है। उनका वेट लॉस सीक्रेट है – नियमित वॉक और जॉगिंग। वे रोज काम से पहले स्विमिंग क्लब जाते थे, वहां से मरीन ड्राइव पार करके ओबेरॉय होटल तक जॉगिंग करते थे और फिर लौटते थे। इस पूरे प्रोसेस में उन्हें लगभग 45 मिनट लगते थे, और इसी रूटीन को फॉलो कर उन्होंने डेढ़ महीने में यह जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन हासिल किया। अब दिलीप जोशी की इस फिटनेस जर्नी की जमकर तारीफ हो रही है।
















































































Leave Your Message