डिजिटल इंडिया की ओर एक कदम: महिला यात्रियों के लिए दिल्ली में शुरू होगा 'सहेली स्मार्ट कार्ड' सिस्टम। 

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की है कि अब डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा केवल दिल्ली की महिलाओं के लिए ही उपलब्ध होगी। इसके लिए पिंक टिकट की जगह अब पिंक पास लागू किया जाएगा, जो सिर्फ दिल्ली की महिलाओं को मिलेगा। पहले 2019 में शुरू हुई इस योजना के तहत सभी महिलाएं मुफ्त में यात्रा कर सकती थीं, लेकिन नए नियमों के अनुसार अब दिल्ली से बाहर की महिलाओं को बस यात्रा के लिए किराया देना होगा मुख्यमंत्री ने यह घोषणा नंदनगरी डिपो में ऑटोमैटिक टेस्टिंग स्टेशन के उद्घाटन के दौरान की और कहा कि डीटीसी को ₹65,000 करोड़ के घाटे से बाहर निकाला जाएगा। IIT की मदद से नई बस रूट योजना भी तैयार की जा रही है।

हाल ही में दिल्ली के एक अधिकारी ने जानकारी दी थी कि जल्द ही दिल्ली की महिलाओं को 'सहेली स्मार्ट कार्ड' जारी किया जाएगा, जो पूरी तरह डिजिटल होगा। इस कार्ड में महिला का नाम और फोटो दर्ज होगा और यह नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) सिस्टम के तहत काम करेगा। बता दें कि यह सिस्टम दिल्ली मेट्रो और नोएडा मेट्रो में पहले से ही लागू है। सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए आवेदन करने पर महिलाओं को आधार कार्ड, पैन कार्ड, दिल्ली में निवास प्रमाण, पासपोर्ट साइज फोटो और बैंक द्वारा मांगे गए अन्य KYC दस्तावेज जमा करने होंगे। इस बीच, आम आदमी पार्टी का आरोप है कि रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार आम जनता की सुविधाएं धीरे-धीरे खत्म कर रही है। वहीं बीजेपी का कहना है कि पूर्ववर्ती आप सरकार के कार्यकाल में भारी भ्रष्टाचार हुआ, जिससे संस्थाओं को काफी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स