लालू यादव ने किया बड़ा फैसला, तेज प्रताप को आरजेडी से छह साल के लिए निष्कासित, अब अलग राह पर तेज प्रताप।
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव आज (शुक्रवार) शाम 5 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी नई पार्टी या संगठन का ऐलान कर सकते हैं। हाल ही में लालू यादव ने उन्हें आरजेडी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था और परिवार से भी बाहर कर दिया। तेज प्रताप वर्तमान में हसनपुर से विधायक हैं और आगामी 2025 बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी राजनीतिक ताकत दिखा सकते हैं। तेज प्रताप की पार्टी और परिवार से दूरी की वजह उनके निजी जीवन से जुड़ी है। उन्होंने सोशल मीडिया (एक्स) पर अनुष्का यादव के साथ अपने रिश्ते का खुलासा किया था, जबकि उनका तलाक का मामला ऐश्वर्या राय से अभी भी कोर्ट में चल रहा है। इस खुलासे के बाद ही लालू यादव ने उनके खिलाफ कड़ा कदम उठाया।
लालू प्रसाद यादव ने एक्स (ट्विटर) पर तेज प्रताप यादव के खिलाफ कार्रवाई की जानकारी खुद दी थी। उन्होंने लिखा था कि तेज प्रताप का निजी जीवन और गैर जिम्मेदाराना व्यवहार पारिवारिक और सामाजिक मूल्यों के खिलाफ है, इसलिए उन्हें पार्टी और परिवार से छह साल के लिए निष्कासित किया जाता है। लालू ने स्पष्ट किया कि तेज प्रताप की अब पार्टी या परिवार में कोई भूमिका नहीं रहेगी और जो लोग उनसे संबंध रखेंगे, वे खुद फैसला करें। इसके बाद तेज प्रताप की नई पार्टी को लेकर चर्चा तेज हो गई है, जिसमें कहा जा रहा है कि अनुष्का यादव भी उनकी पार्टी में शामिल हो सकती हैं। हालांकि इस बारे में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन राजनीति में किसी भी संभावना को खारिज नहीं किया जा सकता।
















































































Leave Your Message