ग्लोबल सुपर लीग 2025: इतिहास रचते हुए गुयाना अमेजन वारियर्स ने रंगपुर को फाइनल में ध्वस्त कर पहली बार जीता खिताब। 

ग्लोबल सुपर लीग 2025 को नया विजेता मिल गया है। गुयाना अमेजन वारियर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन रंगपुर राइडर्स को 32 रनों से हराकर पहली बार टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। गुयाना की टीम ने पूरे टूर्नामेंट में दमदार खेल दिखाया और फाइनल में संयम और आक्रामकता का बेहतरीन मिश्रण पेश किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुयाना ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 196 रन बनाए। रहमानुल्लाह गुरबाज ने 38 गेंदों में 66 और जॉनसन चार्ल्स ने 48 गेंदों में 67 रन बनाते हुए 127 रनों की साझेदारी की। रोमारियो शेफर्ड ने सिर्फ 9 गेंदों पर 28 रन की विस्फोटक पारी खेली। गुरबाज को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। जवाब में रंगपुर की शुरुआत खराब रही और टीम 164 रन पर ऑलआउट हो गई। इफ्तिखार अहमद (46), सैफ हसन (41) और महिदुल इस्लाम अंकोन (30) ने संघर्ष किया, लेकिन जीत से 32 रन दूर रह गए। गेंदबाजी में गुयाना के ड्वेन प्रिटोरियस ने 3, जबकि इमरान ताहिर और गुडाकेश मोती ने 2-2 विकेट लिए। कप्तान इमरान ताहिर को टूर्नामेंट में 14 विकेट लेने पर प्लेयर ऑफ द सीरीज घोषित किया गया।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स