फिर चोटिल हुए शाहरुख खान! ‘किंग’ की शूटिंग के दौरान हुई दुर्घटना, अब लंबा ब्रेक लेंगे सुपरस्टार।
बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान को उनकी अपकमिंग एक्शन फिल्म 'किंग' की शूटिंग के दौरान चोट लग गई है। 59 वर्षीय अभिनेता मुंबई के गोल्डन टोबैको स्टूडियो में एक जोरदार एक्शन सीन की शूटिंग कर रहे थे, जब यह हादसा हुआ। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कोई गंभीर चोट नहीं है, लेकिन मांसपेशियों में खिंचाव के चलते उन्हें अमेरिका में मेडिकल ट्रीटमेंट कराना पड़ा। सूत्रों के मुताबिक, डॉक्टरों ने उन्हें सर्जरी के बाद एक महीने के आराम की सलाह दी है। इसी कारण 'किंग' का अगला शूटिंग शेड्यूल अब सितंबर या अक्टूबर में शुरू होगा। फिलहाल जुलाई-अगस्त की शूटिंग बुकिंग्स रद्द कर दी गई हैं। फिल्म की शूटिंग भारत और यूरोप के विभिन्न लोकेशन्स पर होगी। शाहरुख के पूरी तरह ठीक होने के बाद ही शूटिंग फिर से शुरू होगी।
शाहरुख खान एक बार फिर अपनी अपकमिंग फिल्म 'किंग' की शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं, लेकिन यह पहली बार नहीं है जब उन्हें सेट पर चोट लगी हो। अपने करियर में कई बार शाहरुख को फिल्मों की शूटिंग करते समय गंभीर चोटें आई हैं। फिल्म ‘डर’ के दौरान उनकी तीन पसलियां और बायां टखना टूट गया था। 1993 में एक शूटिंग के दौरान उनके पैर के अंगूठे में भी चोट लगी थी। ‘कोयला’ की शूटिंग के दौरान भी वे घायल हुए थे। फिल्म ‘शक्ति’ के गाने "इश्क कामिना" के दौरान शाहरुख की पीठ में गंभीर चोट लगी, जिसके लिए उन्हें यूके में ऑपरेशन कराना पड़ा। इसके अलावा ‘दूल्हा मिल गया’ की एक्शन सीन के दौरान उनके बाएं कंधे में भी चोट आई थी।
















































































Leave Your Message