मौसम विभाग ने दी चेतावनी: अगले सप्ताह दिल्ली में बरसात और बादलों का सिलसिला रहेगा जारी।  

भारत में मॉनसून के कारण कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है, जिसके चलते मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। कई नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा-पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश की संभावना जताई है। दिल्ली में अगले एक सप्ताह तक बादल छाए रहेंगे और रुक-रुककर हल्की बारिश हो सकती है।
बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान को मुंबई में अपनी फिल्म 'किंग' की शूटिंग के दौरान एक्शन सीन करते हुए लगी चोट, जिसके कारण वे अब कुछ समय तक नहीं कर पाएंगे कोई भी शूटिंग। 

मॉनसून की लगातार बारिश के कारण भारत के कई राज्यों में बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। असम, मेघालय, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा, कर्नाटक, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश और गुजरात जैसे राज्यों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। खासतौर पर हिमाचल प्रदेश सबसे ज्यादा प्रभावित है, जहां अब तक बाढ़ और भारी बारिश से 105 लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश और बिहार में आकाशीय बिजली गिरने का खतरा है, जबकि गोवा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और झारखंड की नदियां उफान पर हैं। अगले 24 घंटों में असम, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। कई राज्यों में सामान्य से कम बारिश भी दर्ज की गई है, जैसे पूर्वोत्तर और दक्षिणी राज्यों में। झारखंड में 71% अधिक और राजस्थान में भारी वृद्धि के साथ बारिश हुई है। गुजरात में भी सामान्य से 64% अधिक वर्षा हुई है। वहीं, उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड, मणिपुर, गोवा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, सिक्किम और अंडमान निकोबार में सामान्य या उससे कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स