दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जन्मदिन पर देशभर से शुभकामनाएं, पीएम मोदी से लेकर केजरीवाल तक ने जताया सम्मान। 

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 19 जुलाई को हरियाणा के जुलाना स्थित अपने पैतृक गांव नंदगढ़ में अपना 51वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें बधाई दी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और बीजेपी के अन्य वरिष्ठ नेता भी जुलाना पहुंचकर उनका स्वागत किया। रेखा गुप्ता का जन्म 19 जुलाई 1974 को हुआ था।

प्रधानमंत्री मोदी ने 'एक्स' पर पोस्ट करके रेखा गुप्ता को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि उन्होंने दिल्ली की सेवा में कई अहम पहल की हैं। उन्होंने लिखा, “ईश्वर उन्हें लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन दें।” इसके जवाब में रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी का धन्यवाद किया और कहा कि उनका मार्गदर्शन उन्हें सार्वजनिक सेवा में प्रेरणा देता है। उन्होंने आगे कहा, “मुख्यमंत्री के रूप में मैं ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के सिद्धांत को साकार करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं। हरियाणा में खास तरीके से मनाया जन्मदिन इस बार रेखा गुप्ता ने अपने जन्मदिन को खास बनाने के लिए अपने पैतृक गांव नंदगढ़ में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। दिल्ली प्रशासन ने उनके नंदगढ़ और जुलाना में कार्यक्रमों का शेड्यूल भी सुनिश्चित किया था। स्थानीय लोग और पार्टी कार्यकर्ता भी उन्हें जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दे रहे थे। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने भी 'एक्स' पर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लिखा, “दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य और लंबी उम्र प्रदान करें।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स