मुंबई में भारी बारिश के बीच रनवे पर विमान का फिसलना, यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता।
21 जुलाई को कोच्चि से मुंबई आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2744 जब मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड कर रही थी, उसी समय तेज़ बारिश हो रही थी। इसी दौरान प्लेन रनवे पर फिसल गया और उसके तीनों टायर फट गए। यह हादसा बड़ा हो सकता था, लेकिन पायलट की सतर्कता और ग्राउंड स्टाफ की तेजी से सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। घटना के बाद एयर इंडिया ने तुरंत बयान जारी करते हुए बताया कि सभी यात्री और क्रू मेंबर्स पूरी तरह सुरक्षित हैं। विमान को रनवे से हटाकर जांच के लिए रोक दिया गया है। बारिश की वजह से लैंडिंग चुनौतीपूर्ण थी, लेकिन किसी तरह का बड़ा नुकसान नहीं हुआ। घटना के बाद एयरपोर्ट पर कुछ देर के लिए हलचल मच गई थी, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य हो गई। एयरलाइन की टीम ने यात्रियों को हरसंभव मदद देने का भरोसा दिलाया है। इस घटना ने फिर एक बार खराब मौसम में उड़ानों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
21 जुलाई 2025 की सुबह 9:27 बजे कोच्ची से मुंबई आ रहा एक विमान छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) पर लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया। घटना के तुरंत बाद एयरपोर्ट की इमरजेंसी रेस्पॉन्स टीम मौके पर पहुंची और सभी यात्रियों व क्रू मेंबर्स को सुरक्षित प्लेन से बाहर निकाला गया। CSMIA ने बताया कि मुख्य रनवे 09/27 को मामूली नुकसान हुआ है, लेकिन उड़ानों की निरंतरता बनाए रखने के लिए सेकेंडरी रनवे 14/32 को तुरंत सक्रिय कर दिया गया है। एयरपोर्ट प्रबंधन ने यह भी कहा कि सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
















































































Leave Your Message