'विक्रम-बेताल' बताकर हमला बोला, कुछ भी बोल गए 'प्रमोद कृष्णम' सपा को!

कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम ने समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के बयानों पर सख्त टिप्पणी की है। इतना ही नहीं उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर भी बयान दिया। सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, 'समाजवादी पार्टी और स्वामी प्रसाद मौर्य की कहानी विक्रम बेताल जैसी है।'

यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर प्रमोद कृष्णम ने हमला बोलते हुए कहा कि 'अखिलेश यादव के ऊपर स्वामी प्रसाद मौर्य का भूत चढ़ गया है... वे स्वामी प्रसाद मौर्य से डरते हैं, वे जानते हैं कि स्वामी प्रसाद मौर्य भाजपा के व्यक्ति है, उनके बयानों से उनकी पार्टी का बेड़ा गर्क होगा और वे जानते हैं कि अगर स्वामी प्रसाद मौर्य ऐसे ही बयान देते रहे तो उत्तर प्रदेश में भाजपा को आने से कोई नहीं रोक सकता फिर भी पता नहीं क्या मजबूरी है।'
आपको बता दें की कासगंज में समाजवादी पार्टी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा था की, "जिस समय अयोध्या में राम मंदिर पर घटना घटी थी, बिना न्यायपालिका के किसी निर्देश के, बिना किसी आदेश के अराजक तत्वों ने जो तोड़-फोड़ की थी, उसपर तत्कालिन सरकार ने संविधान की, कानून की रक्षा के लिए उस समय जो गोली चलवाई थी, वह सरकार का अपना कर्तव्य था, उन्होंने अपना कर्तव्य निभाया था। 

स्वामी के बयान पर केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्या का ये कहना कि कारसेवकों पर गोली चलाना सही था..... मैं उनकी बातों से सहमत नहीं हूं। भारत के लोकतंत्र में वो काला दिवस था। उस समय इसलिए गोली चलाई गई थी कि हर गोली से एक कारसेवक मरे। इस घटना से बचा जा सकता था लेकिन जानबूझ कर कारसेवकों को मारा गया।
 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स