दिल्ली-एनसीआर में भारी मानसूनी बारिश का अलर्ट, पूरे सप्ताह बने रहेंगे बादल। 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हाल ही में रुक-रुककर हुई बारिश से मौसम खुशनुमा बना हुआ था। लेकिन अब फिर से दिल्ली में उमस भरी गर्मी वापस लौट आई है। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि आज दिल्ली-एनसीआर में भारी मानसूनी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि पूरे सप्ताह राष्ट्रीय राजधानी में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। यह पूर्वानुमान सोमवार को दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में हुई मध्यम बारिश के बाद जारी किया गया है, जिसने लोगों को गर्मी से कुछ राहत दी है।

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज हल्की से तेज बारिश और गरज-चमक की संभावना है। बिहार में भी मानसून ने फिर गति पकड़ ली है और राज्य के कई इलाकों में रविवार को अच्छी बारिश हुई, जिससे गर्मी और उमस से राहत मिली। आज भी बिहार के कुछ जिलों में बारिश का अलर्ट जारी है। पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी है। उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र के नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर में 'रेड अलर्ट' दिया गया है। जम्मू-कश्मीर में 21 से 23 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में 21 से 27 जुलाई तक बारिश होगी, जिसमें 23 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी है। दक्षिण भारत के तटीय क्षेत्रों में भी भारी बारिश का खतरा बना हुआ है। गोवा और मध्य महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में 21 से 27 जुलाई तक अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़, उडुपी और उत्तर कन्नड़ जिलों में अगले 24 घंटों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। रविवार को उडुपी जिले के हंगलोर में 92 मिमी और गडग जिले में 77.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जो जुलाई में अब तक की तीसरी सबसे अधिक है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स