भारत के खिलाड़ियों ने पहलगाम हमले के विरोध में पाकिस्तान से खेलने से किया इनकार, बौखलाए सलमान बट।
20 जुलाई को होने वाला भारत-पाकिस्तान का वर्ल्ड चैंपियंस ऑफ लेजेंड्स मैच विवादों में घिर गया जब भारतीय दिग्गज खिलाड़ियों – शिखर धवन, इरफान पठान, सुरेश रैना, यूसुफ पठान और हरभजन सिंह – ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया। इस फैसले से बौखलाए पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर सलमान बट ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। अपने यूट्यूब चैनल पर सलमान बट ने भारत के फैसले को आलोचना का निशाना बनाते हुए कहा कि अगर भारत पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड चैंपियंस ऑफ लेजेंड्स (WCL) में नहीं खेलना चाहता, तो उसे आईसीसी टूर्नामेंट और ओलंपिक जैसे आयोजनों में भी पाकिस्तान से मुकाबले से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे भारत क्या संदेश देना चाहता है और क्रिकेटप्रेमियों को इससे क्या संकेत मिलता है? सलमान ने तंज कसते हुए कहा, “अगर आप इतना ही तय कर चुके हैं, तो अब वर्ल्ड कप और बाकी टूर्नामेंट्स में भी पाकिस्तान के खिलाफ मत खेलो।” उनका बयान सोशल मीडिया और क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बन गया है।
20 जुलाई को युवराज सिंह की कप्तानी में भारतीय टीम और शाहिद अफरीदी की अगुवाई में पाकिस्तानी टीम के बीच मुकाबला होना था, लेकिन पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया।
















































































Leave Your Message