11 अगस्त से शुरू होगा यूपी विधानसभा का मानसून सत्र, योगी सरकार और विपक्ष में टकराव के आसार।
उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र 11 अगस्त से शुरू होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में संसदीय कार्य विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है, जिसके अनुसार विधानसभा और विधान परिषद दोनों की बैठक 11 अगस्त से आयोजित की जाएगी।उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र 11 अगस्त से शुरू होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में संसदीय कार्य विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई, जिसके अनुसार विधानसभा और विधान परिषद दोनों की बैठक 11 अगस्त से आयोजित की जाएगी।
इससे पहले, 18 फरवरी को वर्ष 2025 के पहले सत्र की शुरुआत हुई थी, जिसका समापन 12 मार्च को हुआ था। सूत्रों के अनुसार, मानसून सत्र के दौरान राज्य सरकार कई महत्वपूर्ण अध्यादेशों को मंजूरी के लिए सदन में पेश कर सकती है। इसके साथ ही अन्य विधायी कार्य भी सत्र के दौरान संपन्न होंगे। हालांकि, अभी सत्र की बैठकों का तारीखवार विस्तृत कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। योगी सरकार इस सत्र में अपनी उपलब्धियों को सदन के सामने रखने के साथ-साथ कांवड़ यात्रियों के लिए विशेष व्यवस्थाओं, कानून-व्यवस्था की स्थिति, स्कूलों के विलय, बिजली आपूर्ति और जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा कर सकती है। इस सत्र के दौरान विपक्षी दल जैसे समाजवादी पार्टी और कांग्रेस सरकार को कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी और किसानों से जुड़े मुद्दों पर घेरने की तैयारी में हैं। माना जा रहा है कि यह सत्र तीखी बहस और हंगामे से भरपूर हो सकता है। इसके अतिरिक्त, नई नीतियों की घोषणा और कुछ महत्वपूर्ण विधेयकों के प्रस्तुत किए जाने की भी संभावना है। राजनीतिक दृष्टिकोण से यह सत्र आगामी निकाय और विधानसभा उपचुनावों को देखते हुए और भी अहम हो सकता है।
















































































Leave Your Message