शाहीन-3 मिसाइल परीक्षण में विफल पाकिस्तान, देश में ही हुआ विस्फोट; 25 जुलाई तक पाक नेवी करेगी लाइव फायरिंग ड्रिल!

पाकिस्तान ने अपनी सैन्य गतिविधियों को बढ़ाते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। एयर एक्सरसाइज के बाद अब पाकिस्तान ने अरब सागर के उत्तरी क्षेत्र में मिसाइल परीक्षण की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत पाकिस्तान ने 23 जुलाई से 25 जुलाई के बीच नौसेना की ओर से लाइव फायरिंग ड्रिल (मिसाइल फायरिंग अभ्यास) के लिए नोटम (Notice to Airmen) जारी किया है, जिससे इस दौरान इलाके में हवाई और नौवहन गतिविधियों पर असर पड़ सकता है। हाल ही में पाकिस्तान की सेना ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम शाहीन-3 मिसाइल का परीक्षण किया था, जो पूरी तरह असफल रहा। मिसाइल अपने लक्ष्य से भटक गई और पंजाब के डेरा गाजी खान में एक परमाणु केंद्र के पास विस्फोट हो गया। इसका मलबा बलूचिस्तान के डेरा बुगटी जिले के मट्ट क्षेत्र में गिरा, जो नागरिक बस्तियों से मात्र 500 मीटर की दूरी पर है। मलबा लूप सेहरानी लेवी स्टेशन के पास ग्रेपन रैवाइन में गिरा, जिससे तेज धमाके हुए और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।

पाकिस्तान में शाहीन-3 मिसाइल के असफल परीक्षण के बाद सेना ने इलाके में इंटरनेट बंद कर दिया, मीडिया कवरेज पर रोक लगाई और नागरिकों को घरों में रहने का निर्देश दिया। यह घटना पाकिस्तान की मिसाइल क्षमताओं और बलूचिस्तान में आम जनता की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। शाहीन-3 मिसाइल पाकिस्तान की सबसे लंबी दूरी तक मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल है, जिसकी रेंज लगभग 2750 किलोमीटर है और यह परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है। इसका निर्माण चीन की तकनीकी मदद से 2000 के दशक में हुआ था, और पाकिस्तान इसे भारत के रणनीतिक जवाब के रूप में देखता है, लेकिन बार-बार के असफल परीक्षण इसकी विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हैं।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स