धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में घिरीं पायल मलिक, इंस्टाग्राम से वीडियो हटाकर सार्वजनिक माफी मांगी।
पॉपुलर यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक हाल ही में एक वीडियो को लेकर विवादों में आ गई हैं। यह वीडियो एक ट्रांसफॉर्मेशन क्लिप थी, जिसमें पायल पहले शॉर्ट ड्रेस और मुकुट के साथ नजर आती हैं और फिर अगले फ्रेम में काली माता के रूप में दिखाई देती हैं। यह प्रस्तुति कई सोशल मीडिया यूजर्स और धार्मिक संगठनों को आपत्तिजनक लगी, जिन्होंने इसे सनातन धर्म का अपमान बताया। श्रद्धालुओं का कहना है कि देवी के स्वरूप को मनोरंजन या कंटेंट के नाम पर इस तरह पेश करना आस्था के साथ खिलवाड़ है। धार्मिक संगठनों और कई यूजर्स ने पायल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, जिसके बाद मामला और भी तूल पकड़ गया। बढ़ते विवाद के बाद पायल मलिक ने एक नया वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह हाथ जोड़कर माफी मांगती नजर आईं। उन्होंने सफाई दी कि उनका उद्देश्य किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था और अगर किसी को बुरा लगा है तो वह दिल से क्षमा मांगती हैं।
पायल मलिक के काली माता वाले ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो को लेकर उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी, जिसके बाद उन्होंने वह वीडियो अपने इंस्टाग्राम से हटा दिया। विवाद बढ़ने पर पायल ने अपने पति अरमान मलिक के साथ पटियाला के काली मंदिर में जाकर हाथ जोड़कर भक्तों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। वायरल वीडियो में पायल कहती हैं कि उन्होंने गलती की है, जिसे दोबारा नहीं दोहराएंगी और भविष्य में ऐसा कोई कंटेंट नहीं बनाएंगी जिससे किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हों। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी की आस्था को ठेस पहुंचाना नहीं था।
















































































Leave Your Message