कंगना रनौत का लग्जरी HERMèS बैग बना चर्चा का केंद्र, राजनीति में भी बनीं सुर्खियों का हिस्सा।
कंगना रनौत इन दिनों फिल्मों की बजाय राजनीति में ज्यादा सक्रिय नजर आ रही हैं। उनकी बोलने की शैली और विवादित बयानों के कारण वे अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में कंगना का एक लग्जरी बैग सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। जब से कंगना राजनीति में आई हैं, वे ज्यादातर सिंपल साड़ी में ही दिखती हैं, जो उनके फैंस को खूब पसंद आती है। लेकिन इस बार उनका यह महंगा बैग देखकर लोग हैरान रह गए हैं। कंगना ने जो बैग कैरी किया है, उसका नाम Hermès Herbag 31 है, जो कैनवास और लेदर का मिला-जुला खास डिजाइन है। इस बैग की कीमत लगभग 3.25 लाख रुपये है, जबकि इसके कुछ लिमिटेड एडिशन मॉडल्स की कीमत 4 से 5 लाख रुपये तक भी हो सकती है। कंगना का यह महंगा बैग देखकर सोशल मीडिया पर खूब बातें हो रही हैं, और कई बार उन्हें महंगे सामान खरीदने की वजह से ट्रोल भी किया गया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत आखिरी बार फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आई थीं, जिसे उन्होंने खुद डायरेक्ट किया था। इसके बाद से उन्होंने अभी तक कोई नया प्रोजेक्ट शुरू नहीं किया है, लेकिन उनकी पॉलिटिकल एक्टिविटी लगातार बढ़ती जा रही है, जो दर्शकों और फैंस के लिए खासा रोचक बनी हुई है।
















































































Leave Your Message