'इंटीमेट सीन के लिए कपड़े उतारो' – जैमी लीवर ने सुनाई फिल्म इंडस्ट्री की डरावनी सच्चाई।
मशहूर कॉमेडियन और एक्टर जॉनी लीवर की बेटी जैमी लीवर ने एक इंटरव्यू में अपने साथ हुई शर्मनाक घटना का खुलासा किया है। जैमी ने बताया कि वह फिल्मों में करियर बनाना चाहती हैं और लगातार ऑडिशन देती रहती हैं। लेकिन एक बार उन्हें एक ऑडिशन में बेहद असहज और डरावना अनुभव हुआ।जैमी ने कहा कि एक व्यक्ति, जिसने खुद को एक इंटरनेशनल फिल्म का डायरेक्टर बताया, उनसे वीडियो कॉल पर ऑडिशन लेने के लिए संपर्क में आया। उसने स्क्रिप्ट देने से इनकार करते हुए कहा कि ऑडिशन में इम्प्रोवाइजेशन होगा। जैमी ने जब मीटिंग लिंक खोला तो उनका वीडियो ऑन हो गया, लेकिन उस व्यक्ति ने अपना कैमरा ऑन नहीं किया और कहा कि वह ट्रांजिट में है।
इसके बाद उस शख्स ने जैमी से कहा कि वह इमेजिन करें कि 50 साल का एक आदमी उनके सामने है और उन्हें उसे लुभाना है। फिर उसने कहा कि अब एक इंटीमेट सीन होगा। जैमी ने जब असहमति जताई और कहा कि वो स्क्रिप्ट के बिना सहज नहीं हैं, तब उस शख्स ने कहा कि “आप चाहे तो कपड़े उतार सकती हैं, कुछ बोल सकती हैं या जो चाहे वो कर सकती हैं। यह सुनकर जैमी स्तब्ध रह गईं और उन्होंने तुरंत कॉल बंद कर दिया। इस पूरी घटना ने उन्हें मानसिक रूप से झकझोर दिया। जैमी ने कहा कि यह सिर्फ उनके साथ नहीं, कई स्ट्रगलिंग एक्टर्स और एक्ट्रेसेज़ के साथ होता है और जरूरी है कि ऐसे मामलों को सामने लाया जाए ताकि नए कलाकार शोषण से बच सकें। जैमी की यह आपबीती फिल्म इंडस्ट्री में मौजूद काले सच की एक और झलक है, जहां ऑडिशन के नाम पर कई बार लोगों को मानसिक और भावनात्मक तौर पर प्रताड़ित किया जाता है। जैमी लीवर ने बताया कि एक ऑडिशन के दौरान खुद को डायरेक्टर बताने वाले शख्स ने उन्हें वीडियो कॉल पर कपड़े उतारने को कहा। जब जैमी ने मना किया और असहज महसूस किया, तो उन्होंने तुरंत कॉल काट दी। बाद में उन्हें एहसास हुआ कि यह एक बड़ा स्कैम था।
















































































Leave Your Message