INDIA VS PAKISTAN फिर होंगे आमने-सामने, एशिया कप की संभावित तारीखें आई सामने। 

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबले हमेशा रोमांच से भरे होते हैं। भले ही द्विपक्षीय सीरीज न हो पा रही हो, लेकिन आईसीसी और एसीसी टूर्नामेंट्स में दोनों टीमें आमने-सामने आती रहती हैं। एक बार फिर एशिया कप जैसे बड़े एसीसी टूर्नामेंट की तैयारी शुरू हो गई है। हालांकि आधिकारिक शेड्यूल अभी जारी नहीं हुआ है, लेकिन इसकी संभावित तारीख सामने आ चुकी है, जिससे फैंस में मुकाबले को लेकर उत्साह बढ़ गया है।

एशिया कप 2025 की मेजबानी इस बार भारत के पास है, लेकिन राजनीतिक हालात को देखते हुए भारत और पाकिस्तान की टीमें एक-दूसरे के देश का दौरा नहीं करेंगी। इसी वजह से टूर्नामेंट को न्यूट्रल वेन्यू यानी दुबई और अबूधाबी में कराने की योजना है। इस बार का एशिया कप T20 फॉर्मेट में खेला जाएगा, क्योंकि 2026 में टी20 वर्ल्ड कप होना है। माना जा रहा है कि टूर्नामेंट 5 से 21 सितंबर के बीच आयोजित हो सकता है। हालांकि आधिकारिक शेड्यूल अब तक जारी नहीं हुआ है। भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, यूएई, ओमान और हॉन्गकॉन्ग जैसी टीमें हिस्सा लेंगी। फैंस की सबसे ज़्यादा नजर भारत-पाकिस्तान मैच पर होगी, जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार है। जल्द ही टूर्नामेंट की तारीखों और वेन्यू की आधिकारिक घोषणा की जा सकती है।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स