गृह मंत्रालय का बड़ा बदलाव: नॉर्थ ब्लॉक से CCS-3 भवन में शिफ्टिंग शुरू!

नई दिल्ली स्थित गृह मंत्रालय (MHA) ने रायसीना हिल्स के ऐतिहासिक नॉर्थ ब्लॉक से अपना मुख्यालय खाली करना शुरू कर दिया है। मंत्रालय अब इंडिया गेट के पास कर्तव्य पथ पर बने नए CCS-3 भवन में शिफ्ट हो रहा है। यह कदम केंद्र सरकार की सेंट्रल विस्टा परियोजना का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य राजधानी के प्रशासनिक केंद्र को आधुनिक स्वरूप देना है। सूत्रों के मुताबिक, गृह सचिव गोविंद मोहन समेत कई वरिष्ठ अधिकारी पहले ही नए भवन में स्थानांतरित हो चुके हैं। आने वाले दिनों में बाकी अधिकारी भी वहां शिफ्ट हो जाएंगे। नए कार्यालय में गृह मंत्रालय को लगभग 350 कमरे आवंटित किए गए हैं। हालांकि, गृह मंत्री अमित शाह का कार्यालय फिलहाल नॉर्थ ब्लॉक में ही है, लेकिन उसकी भी शिफ्टिंग प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

नॉर्थ ब्लॉक, जो लगभग 90 सालों से गृह मंत्रालय का मुख्यालय रहा है, अब खाली किया जा रहा है। इसे सेंट्रल विस्टा परियोजना के तहत नए CCS-3 भवन में शिफ्ट किया जा रहा है। भविष्य में नॉर्थ और साउथ ब्लॉक को 'युगे युगीन भारत' नाम के विशाल संग्रहालय में बदला जाएगा, जो दुनिया के सबसे बड़े संग्रहालयों में से एक होगा। CCS-3 भवन में गृह मंत्रालय के साथ कई अन्य मंत्रालयों और कार्यालयों का भी स्थान होगा।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स