झालावाड़ में स्कूल की छत गिरी: 4 बच्चों की मौत, 60 से अधिक के मलबे में फंसे होने की आशंका। 

राजस्थान के झालावाड़ ज़िले के पिपलोदी गांव में शुक्रवार, 25 जुलाई की सुबह एक भयानक हादसा हुआ, जब राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय की छत और दीवार अचानक गिर गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में अब तक 4 बच्चों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य के मलबे में दबे होने की आशंका है। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने तीन बच्चों की मौत की पुष्टि करते हुए जिला प्रशासन को राहत व बचाव कार्य तेज करने और घायलों के उचित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। झालावाड़ के एसपी अमित कुमार ने बताया कि हादसे में 3 से 4 छात्रों की मौत हुई है और कई घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही कलेक्टर और एसपी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। प्रशासन इस दुखद घटना पर तत्परता से कार्रवाई कर रहा है।

राजस्थान के झालावाड़ ज़िले के मनोहरथाना ब्लॉक के पिपलोदी गांव में स्थित एक सरकारी स्कूल की छत और दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में अब तक 4 बच्चों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 60 से अधिक बच्चों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। घायल बच्चों को CSC मनोहरथाना भेजा गया है, और स्थानीय ग्रामीण प्रशासन के साथ मिलकर बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। राहत और बचाव कार्य तेज़ी से जारी है, जिसमें जेसीबी मशीनों की मदद ली जा रही है। स्कूल में हादसे के समय दर्जनों छात्र-छात्राएं मौजूद थे। हादसे का प्राथमिक कारण स्कूल भवन की जर्जर छत और हाल की भारी बारिश से दीवारों में आई नमी को माना जा रहा है। इस दुखद घटना पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने X (पूर्व ट्विटर) पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। प्रशासन मौके पर मुस्तैद है, लेकिन हादसे की भयावहता को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका बनी हुई है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स