कांवड़ यात्रा के बाद हरिद्वार में हजारों टन कूड़ा जमा, प्रशासन ने मिशन मोड में शुरू किया सफाई अभियान। 

उत्तराखंड के हरिद्वार में कांवड़ मेले की समाप्ति के बाद बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाया गया। जिला प्रशासन ने गुरुवार को सैकड़ों कर्मचारियों को सफाई के लिए तैनात किया, जबकि डीएम मयूर दीक्षित ने खुद स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को कूड़े के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इस बार कांवड़ यात्रा में लगभग 4 करोड़ 50 लाख से अधिक कावड़िए हरिद्वार पहुंचे, जिसके कारण पूरे क्षेत्र में हजारों टन कूड़ा जमा हो गया। इस कूड़े को हटाना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है। डीएम के निर्देश पर विस्तृत योजना बनाकर हर की पैड़ी और आसपास के रास्तों समेत पूरे क्षेत्र की सफाई मिशन मोड पर की जा रही है। कचरा ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में फैला हुआ है, जिसे जल्द से जल्द साफ़ करने का काम चल रहा है।

जिला प्रशासन ने हरिद्वार को अगले 48 से 72 घंटे के भीतर पूरी तरह स्वच्छ करने का दावा किया है। इस कार्य के लिए बड़ी संख्या में सफाई कर्मियों को लगाया गया है और सभी अधिकारियों को इसे तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि आसपास बदबू न फैले। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ मेले को ध्यान में रखते हुए वर्तमान में की जा रही सफाई और व्यवस्थाएं भविष्य के लिए भी महत्वपूर्ण साबित होंगी। कांवड़ यात्रा के दौरान भारी संख्या में शिव भक्तों के आने से गंदगी का भारी ढेर बन गया है, जिसे प्रशासन मिशन मोड पर हटाने में लगा हुआ है। प्रशासन का विश्वास है कि जल्द ही इस कूड़े का पूरी तरह निपटान कर दिया जाएगा।



 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स