"जहां झुग्गी, वहीं मकान" का क्या हुआ वादा? AAP ने उठाए PM मोदी पर सवाल!

दिल्ली में झुग्गियों पर बुलडोजर कार्रवाई को लेकर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। आप नेता आतिशी ने आरोप लगाया कि शालीमार बाग और रोहतास नगर की झुग्गियों पर जल्द ही बुलडोजर चलाया जा सकता है और वहां रहने वाले लोगों को नोटिस मिल चुके हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस वादे की याद दिलाई जिसमें कहा गया था कि "जहां झुग्गी, वहीं मकान" और जब तक मकान नहीं मिलेगा, कोई झुग्गी नहीं तोड़ी जाएगी। आतिशी ने दावा किया कि बीजेपी की चार इंजन वाली सरकार बनने के बाद लगातार गरीबों के घर तोड़े जा रहे हैं और अब सरकार झुग्गियों को मैदान में बदलना चाहती है।आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली में झुग्गियों पर हो रही बुलडोजर कार्रवाई को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने बताया कि हाल ही में मद्रासी कैंप, भूमिहीन कैंप, वजीरपुर, जेलरवाला बाग, गोकुलपुर और मादीपुर में झुग्गियों पर बुलडोजर चलाया गया और अब शालीमार बाग व रोहतास नगर में भी इसी तरह की कार्रवाई की तैयारी है। आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में शालीमार बाग के इंदिरा कैंप और शहादरा के लाल बाग की झुग्गियों पर नोटिस दिखाते हुए कहा कि सरकार 15 दिन और 31 जुलाई को बुलडोजर चलाने जा रही है, जबकि झुग्गीवासियों के पास 1990 से अलॉटमेंट कार्ड हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर यह कार्रवाई नहीं रोकी गई तो आम आदमी पार्टी सड़कों पर आंदोलन करेगी।

पूर्व मुख्यमंत्री और आप नेता आतिशी ने बीजेपी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, "मैं बीजेपी से कहना चाहती हूं कि गरीबों की ताकत को कम मत आंकिए। इन्हीं लोगों की मेहनत से दिल्ली चलती है—कोई बस चलाता है, कोई गाड़ी, तो कोई घरों में काम करता है। अगर इन लोगों को उजाड़ने की कोशिश की गई, तो यही लोग दिल्ली को रोकने का काम भी करेंगे। आम आदमी पार्टी गरीबों की लड़ाई लड़ रही है और इन झुग्गियों को बचाने के लिए हम सड़क से संसद तक आवाज उठाएंगे।"


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स