नीतीश सरकार का बड़ा फैसला: अब पत्रकारों को हर महीने ₹15,000 और मृत्यु के बाद आश्रितों को ₹10,000 पेंशन।

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्रकारों के लिए एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने पात्र पत्रकारों की पेंशन राशि को 6,000 रुपये से बढ़ाकर 15,000 रुपये प्रति माह कर दिया है। साथ ही, पत्रकारों की मृत्यु के बाद उनके आश्रितों को मिलने वाली पेंशन में भी वृद्धि की गई है। नीतीश कुमार ने इस संबंध में संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पत्रकारों के लिए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने बताया कि बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत पात्र पत्रकारों को अब प्रति माह 6 हजार की जगह 15 हजार रुपये पेंशन दी जाएगी। इसके अलावा, पेंशन प्राप्त कर रहे पत्रकारों की मृत्यु होने पर उनके आश्रित पति/पत्नी को 3 हजार की जगह 10 हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन देने का भी निर्देश दिया गया है। नीतीश कुमार ने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारों की भूमिका अहम है और सरकार शुरू से उनकी सुविधाओं का ध्यान रखती आई है, ताकि वे निष्पक्ष पत्रकारिता कर सकें और सेवानिवृत्ति के बाद सम्मानजनक जीवन जी सकें।

बिहार विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को खत्म हो रहा है। इससे पहले भारत निर्वाचन आयोग (ECI) को चुनाव की पूरी प्रक्रिया पूरी करनी होगी। ऐसा माना जा रहा है कि चुनाव अक्टूबर या नवंबर 2025 में हो सकते हैं। ये चुनाव दो या तीन चरणों में कराए जा सकते हैं। हालांकि अभी तक चुनाव आयोग ने तारीखों की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि दिवाली और छठ जैसे बड़े त्योहारों को ध्यान में रखकर ही चुनाव की तारीखें तय की जाएंगी।
 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स