मोहित सूरी की ‘सैयारा’ बनी साल 2025 की टॉप कमाई वाली फिल्म, 7 नए रिकॉर्ड के साथ धमाल।
अहान पांडे और अनीत पड्डा की पहली फिल्म 'सैयारा' सुपरहिट साबित हुई है। सात दिन में ही फिल्म ने दर्शकों का दिल जीत लिया और सिनेमाघरों में भारी भीड़ जुटी। निर्देशक मोहित सूरी और कलाकारों के अभिनय की खूब तारीफ हो रही है। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने दुनिया भर में 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर 200 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है और 7 नए रिकॉर्ड भी बनाए हैं। सिर्फ भारत में ही इसकी कमाई 170 करोड़ से अधिक हो चुकी है, जिससे इसने कई फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर पीछे छोड़ दिया है।
मोहित सूरी निर्देशित फिल्म 'सैयारा' ने 7 नए रिकॉर्ड बनाए हैं। डेब्यू स्टार कास्ट अहान पांडे और अनीत पड्डा वाली इस फिल्म ने सबसे बड़ी ओपनिंग दी, पहले दिन 21.5 करोड़ रुपये कमाए, जो पहले रिकॉर्ड 'धड़क' से कहीं ज्यादा है। किसी भी लव स्टोरी की यह अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग है, जिससे 'कबीर सिंह' का रिकॉर्ड भी टूट गया। यह मोहित सूरी की करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म है। पहली बार डेब्यू स्टार कास्ट वाली फिल्म ने पहले हफ्ते में 200 करोड़ से अधिक कमाई की। 'सैयारा' तीसरी नॉन पैन इंडिया फिल्म बनी जिसने 7 दिन में 200 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन पार किया। यह 2025 की टॉप 5 कमाई वाली फिल्मों में भी शामिल है। पांचवें दिन फिल्म ने 25 करोड़ रुपये कमाकर टॉप ट्यूसडे फुटफॉल का रिकॉर्ड भी बनाया।
















































































Leave Your Message