अक्षय कुमार ने इंडिया कोचर वीक में लूटी महफिल, यूजर्स बोले— बॉलीवुड की बेस्ट वॉक!

दिल्ली में चल रहे इंडिया कोचर वीक 2025 के तीसरे दिन बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने रैंप पर अपनी शानदार वॉक से सभी का ध्यान खींचा। फाल्गुनी शेन पीकॉक के इंडो-वेस्टर्न कलेक्शन में अक्षय ने व्हाइट शेरवानी पहनकर नवाबी लुक दिखाया, जिसे फैंस ने बहुत पसंद किया। उनके क्लासिक और रॉयल लुक के साथ-साथ उनकी वॉक के वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और सभी उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। अक्षय कुमार के वायरल हो रहे वीडियो पर फैंस ने खूब प्यार बरसाया है। कमेंट सेक्शन में एक्टर की जमकर तारीफ हो रही है। एक यूजर ने तो उन्हें बॉलीवुड की बेस्ट वॉक बताया, जबकि दूसरे ने कहा कि अक्षय बहुत ही शानदार लग रहे हैं। इन वीडियो को इंस्टेंट बॉलीवुड ने भी अपने पेज पर शेयर किया है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार हाल ही में फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में नजर आए थे। ये एक मल्टी-स्टारर कॉमेडी फिल्म थी, जिसमें उनके साथ अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, नाना पाटेकर और सोनम बाजवा जैसे कई बड़े सितारे थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। अब अक्षय जल्द ही ‘भूत बंगला’ और कुछ दूसरी बड़ी फिल्मों में दिखाई देंगे। उनकी अपकमिंग फिल्मों में ‘हेरा फेरी 3’ भी शामिल है, जिसका फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स