मालदीव की हीरक जयंती पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, एस. जयशंकर ने दी ऐतिहासिक दिन की बधाई। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मालदीव की आज़ादी की हीरक जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। यह भारत-मालदीव के रिश्तों में मजबूती का संकेत है। राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने उन्हें इस अवसर पर आमंत्रित किया। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी मालदीव की जनता को बधाई दी और बताया कि दोनों देश अपने 60 वर्षों के राजनयिक संबंधों का भी उत्सव मना रहे हैं। उन्होंने हिंद महासागर क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए साझेदारी मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई।

मालदीव के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालदीव के उपराष्ट्रपति हुसैन मोहम्मद लतीफ से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-मालदीव के द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, "मालदीव के उपराष्ट्रपति हुसैन मोहम्मद लतीफ से बेहद सकारात्मक और सार्थक बातचीत हुई। हमारी चर्चा भारत-मालदीव दोस्ती के प्रमुख क्षेत्रों पर केंद्रित रही। दोनों देश बुनियादी ढांचा, तकनीक, जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा और अन्य क्षेत्रों में करीबी सहयोग कर रहे हैं। यह साझेदारी हमारे नागरिकों के लिए बहुत लाभकारी है और हम भविष्य में इसे और गहराई देने की उम्मीद करते हैं।"

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स