बिहार में आफ़त की बारिश: पटना समेत कई जिलों में जलजमाव, जनजीवन अस्त-व्यस्त।

सोमवार सुबह से बिहार के कई जिलों में तेज बारिश हो रही है, जिससे राजधानी पटना के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। रातभर की बारिश के कारण राजेंद्र नगर, कंकड़बाग, कदमकुआं, खेतान मार्केट, सब्जीबाग और मछुआटोली जैसे क्षेत्रों में पानी भर गया है, यहां तक कि कुछ घरों में भी पानी घुस गया है। इससे पटना नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था की पोल खुल गई है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई इलाकों में सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया है। पटना जंक्शन के सामने भी जलजमाव हो गया है, जहां यात्री हाथों में जूते लेकर निकलते नजर आए। झारखंड से आई एक महिला ने हालात पर नाराजगी जताते हुए कहा कि बिहार इसीलिए बदनाम है, क्योंकि झारखंड में ऐसा नहीं होता। वहीं, स्थानीय लोग और बाहर से आए यात्री जरूरी काम और नौकरी के लिए परेशानियों के बीच सफर करने को मजबूर हैं।

पटना के अलावा बिहार के अन्य जिलों जैसे नालंदा, नवादा, जहानाबाद, गया और समस्तीपुर में भी तेज बारिश हो रही है। गया में सुबह चार बजे से लगातार बारिश हो रही है, जबकि नालंदा में नाले उफान पर हैं और सड़कों पर पानी बह रहा है। नवादा में जलजमाव की स्थिति गंभीर हो गई है, यहां तक कि सदर अस्पताल में भी प्रवेश द्वार से लेकर सर्जिकल वार्ड तक पानी भर गया है और छत से पानी टपक रहा है। समस्तीपुर में रात में बारिश हुई थी और सुबह से ही बादल छाए हुए हैं, जिससे कभी भी भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कई जिलों में तेज गर्जन और बिजली के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।


 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स