अब प्लास्टिक में नहीं चढ़ेगा जल: काशी विश्वनाथ मंदिर में प्लास्टिक पात्रों के प्रवेश पर रोक, प्रशासन ने शुरू किया जागरूकता अभियान।
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में 11 अगस्त से प्लास्टिक सामग्री पर पूरी तरह रोक मंदिर प्रशासन ने एक पोस्टर जारी कर बताया है कि 11 अगस्त से कोई भी श्रद्धालु प्लास्टिक की बोतल, थैली या अन्य प्लास्टिक का सामान लेकर मंदिर परिसर में प्रवेश नहीं कर सकेगा। यह निर्णय मंदिर परिसर को स्वच्छ, पवित्र और पर्यावरण के अनुकूल बनाए रखने के लिए लिया गया है। पोस्टरों के ज़रिए श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे मंदिर परिसर और उसके आस-पास सफाई बनाए रखने में सहयोग करें। प्रशासन का कहना है कि प्लास्टिक मुक्त धाम अभियान के तहत यह कदम ज़रूरी है ताकि धार्मिक स्थलों की पवित्रता और सुंदरता बनी रहे। इस पहल से न सिर्फ मंदिर परिसर स्वच्छ रहेगा, बल्कि पर्यावरण को भी नुकसान से बचाया जा सकेगा। श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि वे पुन: उपयोग योग्य (reusable) सामग्री का उपयोग करें और मंदिर की गरिमा बनाए रखने में साथ दें।
मंदिर प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि अब भक्त प्लास्टिक की किसी भी बोतल या डिब्बे में जल लाकर बाबा को अर्पित नहीं कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि सावन के पहले दिन से ही जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें लोगों को बताया जा रहा है कि प्लास्टिक के किसी भी बर्तन में जल या कोई सामान लेकर मंदिर में प्रवेश न करें।
















































































Leave Your Message