8 साल 132 दिन: योगी आदित्यनाथ ने बनाया नया रिकॉर्ड, यूपी के पहले सीएम बने जो लगातार दो बार चुने गए मुख्यमंत्री।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक नया इतिहास रचते हुए राज्य के सबसे लंबे समय तक पद पर बने रहने वाले मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड बना लिया है। उन्होंने 8 साल और 132 दिन का कार्यकाल पूरा कर लिया है, जो अब तक का सबसे लंबा है, और इस तरह उन्होंने पंडित गोविंद बल्लभ पंत का रिकॉर्ड (8 साल 127 दिन) तोड़ दिया है। योगी आदित्यनाथ ने 19 मार्च 2017 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और 2022 में दोबारा सत्ता में वापसी करते हुए लगातार दूसरी बार सीएम बने। वे पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने पूर्ण कार्यकाल के बाद फिर से मुख्यमंत्री पद संभाला है। राजनीति में आने से पहले वे गोरखनाथ मठ के महंत थे और 1998 में मात्र 26 साल की उम्र में सांसद बनकर देश के सबसे युवा सांसदों में शुमार हुए थे।
योगी आदित्यनाथ लगातार पाँच बार गोरखपुर से लोकसभा सांसद चुने गए। साल 2017 के विधानसभा चुनाव में वे बीजेपी के सबसे मजबूत और चर्चित चेहरे बनकर उभरे। उनके शानदार प्रचार और मजबूत नेतृत्व की वजह से पार्टी को भारी बहुमत मिला और 19 मार्च 2017 को उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उत्तर प्रदेश में अगला विधानसभा चुनाव 2027 में होगा। पिछला चुनाव मार्च 2022 में हुआ था और मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 22 मई 2027 को खत्म होगा।
















































































Leave Your Message