दिल्ली में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कनॉट प्लेस की सड़कें बनीं तालाब, दुकानों में घुसा पानी।
दिल्ली के कनॉट प्लेस में भारी बारिश के कारण जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। सड़कों और दुकानों में पानी भर गया है, जिससे व्यापारियों को नुकसान हो रहा है और वाहन चालकों व राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दुकानों के अंदर तक पानी घुस चुका है और सड़कें तालाब जैसी नजर आ रही हैं। दिल्ली में आज सुबह से झमाझम बारिश हो रही है। जिसकी वजह से दिल्ली के तमाम इलाकों में पानी भर गया है। पानी भरने की वजह से सड़कों पर लंबा जाम लग रहा है और लोग अपने काम और ऑफिस के लिए लेट हो रहे हैं। बता दें कि मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली में आज दिनभर बादल छाए रह सकते हैं और मध्यम बारिश हो सकती है।
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 8 मिमी बारिश दर्ज की गई, न्यूनतम तापमान 26.8°C और अधिकतम 30°C रहने की संभावना है। देशभर के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है, जिसको लेकर मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश के मंडी में बादल फटने की घटना हुई, जिसमें 3 लोगों की मौत और 2 लापता हैं। तेज बारिश के कारण नालों में उफान आया, जिससे गाड़ियाँ बह गईं और कई घर क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे पूरे इलाके में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।
















































































Leave Your Message