राहुल गांधी का मानवीय कदम: पुंछ में पाकिस्तान की फायरिंग में माता-पिता को खो चुके 22 अनाथ बच्चों को गोद लेने का लिया फैसला।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी से जुड़ी एक बड़ी और मानवीय खबर सामने आई है। वह उन 22 बच्चों को गोद लेंगे, जो पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर के पुंछ में हुई गोलीबारी में अपने माता-पिता को खो चुके हैं। राहुल गांधी ने मई 2025 में पुंछ का दौरा किया था, जहां उन्होंने स्थानीय कांग्रेस नेताओं से ऐसे बच्चों की सूची तैयार करने को कहा था, जो इस हिंसा से प्रभावित हुए हैं। सर्वेक्षण और सरकारी रिकॉर्ड की जांच के बाद इन 22 बच्चों के नामों को अंतिम रूप दिया गया। अपनी यात्रा के दौरान राहुल गांधी क्राइस्ट पब्लिक स्कूल भी गए थे, जहाँ उन्होंने गोलाबारी में मारे गए 12 वर्षीय जुड़वां बच्चों, उरबा फातिमा और ज़ैन अली के सहपाठियों से मुलाकात की थी। गौरतलब है कि पुंछ पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी से सबसे ज़्यादा प्रभावित इलाकों में से एक रहा है। यहां बच्चों समेत कई नागरिक घायल हुए थे और कई परिवार उजड़ गए थे।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स