गिरिराज सिंह ने घेर लिया कांग्रेस को ... सिजनल हिन्दू बताकर कहा, ऐसे कैसे हिन्दू ?

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने गुरुवार को कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए उसे सनातन विरोधी बताया। गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस एंटी हिंदू है और कुछ दिनों में कांग्रेस खुद-ब-खुद समाप्त हो जाएगी। बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज की तरफ से ये हमला इसलिए बोला गया है, क्योंकि कांग्रेस ने अयोध्या जाने से इनकार किया है। पार्टी ने कहा है कि बीजेपी चुनावी फायदे के लिए मंदिर का निर्माण पूरा होने से पहले ही इसका उद्घाटन करवा रही है। दरअसल, 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होने वाला है। इस कार्यक्रम पर देशभर की निगाहें हैं।

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बीजेपी के अलावा देशभर की सभी पार्टियों को निमंत्रण भेजा जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी को भी प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया। हालांकि, बुधवार (10 जनवरी) को पार्टी ने इसमें शामिल होने से इनकार कर दिया। वहीं, कांग्रेस के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल नहीं होने के फैसले की गिरिराज सिंह ने आलोचना की है। उन्होंने कहा है कि ये लोग सीजनल हिंदू हैं, जब इन्हें लगता है कि वोट हासिल करने की जरूरत है, तो ये लोग सॉफ्ट हिंदू बनने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि जवाहरलाल नेहरू से लेकर अब तक कोई भी अयोध्या नहीं गया है। राम मंदिर मामले को कोर्ट में लटकाने का काम कांग्रेस पार्टी ने ही किया था, इसलिए अब उनमें अयोध्या जाने का नैतिक ताकत नहीं है।

कांग्रेस का कहना है कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को बीजेपी और आरएसएस ने अपना आयोजन बना लिया है।  राम मंदिर के निर्माण का काम पूरा नहीं हुआ है, मगर चुनावी लाभ के लिए उसका उद्घाटन किया जा रहा है।  कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि धर्म किसी भी व्यक्ति का व्यक्तिगत विषय होता है, लेकिन बीजेपी और आरएसएस ने सालों से अयोध्या में राम मंदिर को एक राजनीतिक परियोजना बना दिया है।
 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स