चुप्पी साधने वाले कैसे करेंगे बहन-बेटियों की रक्षा? — लखनऊ में अखिलेश के खिलाफ पोस्टर।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में सवाल उठाया गया है: "पत्नी के अपमान पर चुप रहने वाला व्यक्ति प्रदेश की बहन-बेटियों की सुरक्षा कैसे करेगा? यह मामला तब गरमाया जब हाल ही में सपा सांसद डिंपल यादव को लेकर मौलाना साजिद रशीदी ने एक विवादित बयान दिया, जिसके बाद राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। विरोधियों का आरोप है कि अखिलेश यादव इस बयान पर सार्वजनिक रूप से चुप्पी साधे हुए हैं, जिसे लेकर अब सड़कों पर पोस्टर वार शुरू हो गया है। हालांकि, समाजवादी पार्टी की ओर से इस मामले में अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन सियासी पारा लगातार चढ़ता जा रहा है, और इस पूरे विवाद ने आने वाले चुनावों से पहले प्रदेश की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है।
मामला तब गरमाया जब मौलाना साजिद रशीदी ने अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव को लेकर विवादित बयान दिया। डिंपल ने हाल ही में एक मस्जिद का दौरा किया था, जिसके वीडियो वायरल हुए थे। मौलाना ने उनके पहनावे को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसे लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। इस विवादित बयान को लेकर बीजेपी और एनडीए सांसदों ने संसद परिसर में प्रदर्शन भी किया और पूछा कि अखिलेश यादव ने अब तक इस बयान पर चुप्पी क्यों साधी है। मौलाना साजिद रशीदी, जो ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं, अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इस बार उनकी टिप्पणी पर एफआईआर भी दर्ज की गई है।
















































































Leave Your Message