रूस-यूक्रेन जंग: जेल पर मिसाइल अटैक में 17 कैदियों की जान गई, साथ ही 80 लोग हुए घायल। 

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध एक बार फिर और खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। हाल के दिनों में रूस की ओर से यूक्रेन के कई शहरों पर घातक हमले किए गए हैं। इसी क्रम में रूस ने एक बार फिर बड़ा हमला करते हुए यूक्रेन की एक जेल को निशाना बनाया। यूक्रेनी अधिकारियों के अनुसार, इस हवाई हमले में कम से कम 17 कैदियों की मौत हो गई है, जबकि 80 से अधिक लोग घायल हुए हैं। यह हमला युद्ध की विभीषिका और मानवीय संकट को और गहरा करने वाला साबित हुआ है।

रूस ने यूक्रेन के जापोरिजिया क्षेत्र में जेल पर हवाई हमला किया, जिसमें चार बम गिराए गए। यह हमला सोमवार देर रात हुआ और इसमें 42 कैदी गंभीर रूप से घायल हुए, जबकि 40 अन्य को मामूली चोटें आईं। यूक्रेन की ‘स्टेट क्रिमिनल एग्जीक्यूटिव सर्विस’ के अनुसार, जेल का भोजन कक्ष तबाह हो गया है और प्रशासनिक इमारत को भी नुकसान पहुंचा है, हालांकि किसी कैदी के फरार होने की सूचना नहीं है। यूक्रेन ने इस हमले को युद्ध अपराध बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है, क्योंकि असैन्य ढांचों को निशाना बनाना अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन माना जाता है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स