इंडिया कॉट्यूर वीक 2025 में जाह्नवी कपूर का रॉयल अवतार, पिंक फिशकट लहंगे में रैंप पर बिखेरा ‘मॉडर्न महारानी’ वाला जादू, सोशल मीडिया पर मचा धमाल।
एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने इंडिया कॉट्यूर वीक 2025 के रैंप पर अपने ग्लैमरस अंदाज़ से सबका दिल जीत लिया। उन्होंने डिजाइनर जयंती रेड्डी के लिए रैंप वॉक किया, जहां उनका पिंक फिशकट लहंगा सभी की नज़रों का केंद्र बना। जाह्नवी ने इस लहंगे को साड़ी स्टाइल में कैरी किया और उसे डायमंड जूलरी, मिडिल पार्टेड हेयरस्टाइल और लाइट मेकअप के साथ कंप्लीट किया। उनकी ग्रेसफुल वॉक और ‘मॉडर्न महारानी’ वाइब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
जाह्नवी कपूर का रैंप वॉक एक बार फिर चर्चा में है, लेकिन इस बार ट्रोलिंग नहीं, बल्कि उनका ‘मॉडर्न महारानी’ लुक तारीफें बटोर रहा है। उन्होंने इंडिया कॉट्यूर वीक 2025 में डिजाइनर जयंती रेड्डी के लिए रैंप वॉक किया, जिसमें उनका पिंक फिशकट लहंगा और डायमंड जूलरी वाला लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी ने फिल्म धड़क से डेब्यू किया था और इसके बाद गुंजन सक्सेना, रूही, मिली, बवाल, मिस्टर एंड मिसेज माही जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने देवारा: पार्ट 1 से तेलुगू सिनेमा में कदम रखा है। उनकी अपकमिंग फिल्मों में सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी, परम सुंदरी और तेलुगू फिल्म Peddi शामिल हैं, जिसकी शूटिंग फिलहाल चल रही है। पर्सनल लाइफ में जाह्नवी कपूर बिजनेसमैन शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं।
















































































Leave Your Message