WCL 2025: भारत बनाम वेस्टइंडीज का आज निर्णायक मुकाबला, कौन बनेगा चौथा सेमीफाइनलिस्ट?
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स टूर्नामेंट अपने अंतिम चरण में है। आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा, जो सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए निर्णायक होगा। ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान पहले ही अंतिम-4 में पहुंच चुके हैं। भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच की विजेता टीम चौथी सेमीफाइनलिस्ट बनेगी। मैच लीसेस्टर के ग्रेस रोड मैदान में होगा, जहां पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल है। यहां का औसत टी20 स्कोर 167 रन रहा है और पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को अक्सर फायदा मिला है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बैटिंग का फैसला कर सकती है। स्पिन गेंदबाजों को भी कुछ मदद मिल सकती है। वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 में भारत और वेस्टइंडीज दोनों टीमें अब तक टूर्नामेंट में संघर्ष करती दिखी हैं। भारत ने 4 में से एक भी मैच नहीं जीता है, जबकि वेस्टइंडीज को 4 में से केवल एक जीत मिली है।
वेस्टइंडीज की टीम अब तक बड़े स्कोर खड़ा करने में विफल रही है और उसकी गेंदबाजी भी प्रभावहीन रही है। वहीं, भारतीय टीम ने बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया है—पिछले दो मैचों में 200+ रन बनाए—लेकिन गेंदबाजों की महंगी गेंदबाजी के कारण जीत हाथ से निकल गई। अगर भारत की गेंदबाजी आज ठीक प्रदर्शन करती है, तो टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बढ़ सकती है।
संभावित प्लेइंग इलेवन:
भारत: रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायडू, युवराज सिंह (कप्तान), यूसुफ पठान, इरफान पठान, स्टुअर्ट बिन्नी, पीयूष चावला, पवन नेगी, हरभजन सिंह, विनय कुमार, वरुण एरॉन
वेस्टइंडीज: ड्वेन स्मिथ, क्रिस गेल (कप्तान), लेंडल सिमंस, चैडविक वाल्टन, कीरोन पोलार्ड, डेव मोहम्मद, ड्वेन ब्रावो, एश्ले नर्स, शेल्डन कॉटरेल, शैनन गेब्रियल, सुलेमान बेन
















































































Leave Your Message