पर्यावरण बचाने के लिए माइक्रोसॉफ्ट का नया तरीका – खरीदेगा जैविक कचरा।

माइक्रोसॉफ्ट ने एक नया और थोड़ा अजीब लेकिन जरूरी कदम उठाया है – वह इंसानी मल और अन्य जैविक कचरा खरीद रहा है। यह सब वह इसलिए कर रहा है ताकि धरती के वातावरण में कम से कम प्रदूषण फैले और ग्रीनहाउस गैसों को रोका जा सके। असल में, माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका की एक स्टार्टअप कंपनी Vaulted Deep के साथ एक बड़ा समझौता किया है, जिसके तहत वह अगले 12 सालों में लगभग 49 लाख टन (4.9 मिलियन मीट्रिक टन) जैविक अपशिष्ट खरीदेगा। इसमें इंसानी पॉटी (सीवेज), खाद (compost), और खेतों का बचा हुआ जैविक कचरा भी शामिल है। इस कचरे को जमीन के नीचे बहुत गहराई में दफनाया जाएगा ताकि उसमें से निकलने वाली हानिकारक गैसें – जैसे कार्बन डाइऑक्साइड और मीथेन – हवा में न मिल सकें। ये गैसें ही ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन का बड़ा कारण हैं।

माइक्रोसॉफ्ट के एआई टूल्स जैसे कि ChatGPT, Copilot, और उसके बड़े-बड़े डेटा सेंटर बहुत ज्यादा बिजली और पानी का इस्तेमाल करते हैं। इससे पर्यावरण पर बोझ बढ़ता है और कार्बन फुटप्रिंट भी ज्यादा होता है। इस बोझ को कम करने के लिए कंपनी “कार्बन हटाने” (Carbon Removal) का सहारा ले रही है, जिसमें जैविक कचरे को इस तरह से प्रोसेस किया जाता है कि वह वातावरण को नुकसान न पहुंचाए। Vaulted Deep नाम की कंपनी एक टन कार्बन हटाने के लिए औसतन 350 डॉलर का चार्ज लेती है, लेकिन माइक्रोसॉफ्ट ने कितनी रकम दी है, यह अभी साफ नहीं है। यह डील कार्बन रिमूवल के इतिहास में दूसरी सबसे बड़ी डील है – और सबसे बड़ी डील भी माइक्रोसॉफ्ट ने इस साल की शुरुआत में AtmosClear कंपनी के साथ की थी। इस तरह माइक्रोसॉफ्ट दिखाना चाहता है कि टेक्नोलॉजी जितनी भी आधुनिक हो, अगर वह पर्यावरण के नुकसान की भरपाई करे, तो उसका भविष्य भी सुरक्षित हो सकता है।
 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स