राजा रघुवंशी मर्डर केस पर बनेगी फिल्म ‘हनीमून इन शिलांग’, सच्ची कहानी अब जल्द आएगी बड़े पर्दे पर।
राजा रघुवंशी की हत्या और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी की कथित बेवफाई की सच्ची कहानी अब फिल्म बनकर सामने आएगी। इस हाई-प्रोफाइल केस पर बनी फिल्म 'हनीमून इन शिलांग' का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। राजा के परिवार और फिल्म के डायरेक्टर एस.पी. निम्बावत ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी। राजा रघुवंशी के भाइयों ने अपने घर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मीडिया को फिल्म के बारे में बताया। फिल्म के डायरेक्टर एस.पी. निम्बावत, जो मुंबई से हैं, उन्होंने खुद राजा के परिवार से मिलकर फिल्म की कहानी तैयार की है।
यह फिल्म एक मर्डर मिस्ट्री होगी, जिसमें राजा रघुवंशी की ज़िंदगी, उनके रिश्ते और उनकी हत्या से जुड़ी बातें दिखाई जाएंगी। फिल्म के डायरेक्टर ने बताया कि यह एक सस्पेंस से भरी कहानी होगी, जिसे सच के करीब और न्याय के हिसाब से दिखाने की कोशिश की जाएगी। फिल्म में अच्छे और अनुभवी कलाकार होंगे, और इसकी शूटिंग इंदौर और शिलांग में की जाएगी। 'हनीमून इन शिलांग' का पहला पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया है, जिसमें डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और कास्टिंग डायरेक्टर के नाम भी हैं। फिल्म की कहानी राजा रघुवंशी की हत्या और उसकी जांच पर आधारित है। राजा अपनी पत्नी सोनम के साथ हनीमून मनाने शिलांग गए थे, जहां दोनों अचानक गायब हो गए। कुछ दिन बाद राजा की लाश एक खाई से मिली, जबकि सोनम को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से पकड़ा। अब तक शिलांग पुलिस इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें से तीन को ज़मानत मिल चुकी है। सोनम पर भी पति की हत्या में शामिल होने का शक है, लेकिन पुलिस अभी तक साफ तौर पर वजह नहीं बता पाई है। केस कोर्ट में चल रहा है। फिल्म की घोषणा के बाद बहस शुरू हो गई है, क्योंकि मामला अभी अदालत में है। हालांकि, राजा के परिवार का कहना है कि इस फिल्म से लोग सच्चाई जान सकेंगे और शायद इससे इंसाफ भी जल्दी मिल सकेगा।
















































































Leave Your Message