लिव-इन विवाद: दिशा पाटनी की बहन खुशबू ने अनिरुद्धाचार्य को सुनाई खरी-खोटी। 

आध्यात्मिक गुरु और कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज को लिव-इन रिलेशनशिप पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भारी आलोचना झेलनी पड़ रही है। उन्होंने एक वायरल वीडियो में लिव-इन में रहने वाली महिलाओं के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। इस बयान पर बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन और पूर्व आर्मी अफसर खुशबू पाटनी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। खुशबू ने अनिरुद्धाचार्य को राष्ट्र-विरोधी बताते हुए कहा कि अगर वह उनके सामने होते, तो उन्हें मुंह तोड़ जवाब देतीं। उन्होंने उनके समर्थकों को भी आड़े हाथों लिया। आध्यात्मिक गुरु अनिरुद्धाचार्य की लिव-इन रिलेशनशिप पर की गई टिप्पणी पर खुशबू पाटनी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सवाल उठाया कि उनकी टिप्पणी सिर्फ महिलाओं तक क्यों सीमित थी, पुरुषों को क्यों नहीं घेरा गया। खुशबू ने कहा कि लिव-इन रिलेशनशिप में दोनों पार्टनर शामिल होते हैं और समाज को महिलाओं को लेकर दोहरा रवैया बंद करना चाहिए। खुशबू ने आध्यात्मिक गुरु की लिंगभेद वाली सोच की कड़ी आलोचना की और उनके समर्थकों को भी जमकर लताड़ा।

कौन हैं खुशबू पाटनी?
खुशबू, एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बड़ी बहन हैं। वह बरेली (उ.प्र.) की रहने वाली हैं और भारतीय सेना में 11 साल सेवा देने के बाद 2024 में मेजर के पद से रिटायर हुईं। अब वह एक फिटनेस ट्रेनर, न्यूट्रिशनिस्ट, मेडिटेशन इंस्ट्रक्टर और स्पिरिचुअल हीलर के रूप में काम कर रही हैं। उनकी सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है।

 

Leave Your Message

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

ट्रेंडिंग

शॉर्ट्स

हमारा देश

गैलरी

विदेश

शॉर्ट्स

मनोरंजन से

गैलरी

खेल-कूद

शॉर्ट्स

ग्रह-नक्षत्र

जरा इधर भी

शॉर्ट्स

ब्रॉडकास्ट्स